फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवध और कानपुर क्षेत्र के प्रत्याशियों पर भाजपा में मंथन, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का कट सकता है टिकट

Mon, 17 Jan 2022 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिल्ली में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में अवध और कानपुर क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम तय होंगे। तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में भी 25 फीसदी तक विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के अवध और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्याशियों के चयन के लिए रविवार को पहले चरण का मंथन हुआ। 17 से 18 जनवरी के बीच दिल्ली में प्रस्तावित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में भी करीब 20 से 25 फीसदी तक विधायकों के टिकट काटे जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में पहले अवध क्षेत्र की बैठक हुई। अवध क्षेत्र की 82 में से 67 सीटों पर अभी भाजपा के विधायक हैं। इनमें से नानपारा बहराइच से विधायक माधुरी वर्मा, लखीमपुर खीरी से भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी सपा में शामिल हो गए हैं। अवध क्षेत्र में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की आयु 75 वर्ष से अधिक हो गई है। सूत्रों का कहना है कि उनकी जगह पार्टी नए चेहरों को मौका देगी।

दूसरे चरण में हुई कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में 52 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। बांदा के तिंदवारी से विधायक ब्रजेश प्रजापति, कानपुर देहात के बिल्लौर से विधायक भगवती प्रसाद सागर और औरेया के बिधूना से विधायक विनय शाक्य के सपा में शामिल होने से तीन सीटें खाली हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में पार्टी अधिकांश सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा करेगी। 17 से 18 जनवरी के बीच पार्टी के कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के प्रत्याशियों के चयन पर मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें