फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 मार्च की महारैली के बाद भाजपा की 'महा' मीटिंग

Sat, 01 Mar 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के बारे में 4 मार्च से निर्णायक विचार-विमर्श शुरू करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए राज्य के पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को 4 मार्च को दिल्ली बुलाया गया है। सभी से सीटवार जुटाए गए फीडबैक भी लेकर आने को कहा गया है।

जहां तक उम्मीदवारों की घोषणा का सवाल है तो 8 मार्च या उसके बाद इनकी घोषणा हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, मोदी की लखनऊ महारैली के बाद उत्तर प्रदेश के टिकटों पर निर्णायक विचार शुरू हो जाएगा।

दरअसल, विभिन्न सीटों से टिकट के दावेदारों के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा ने अपने-अपने स्तर से फीडबैक जुटाया है। कुछ नेताओं ने भी फीडबैक तैयार किया है।

दिल्ली में 4 मार्च को होने वाली बैठक में सभी फीडबैक का विश्लेषण कर जीतने वाले दावेदारों की छंटनी कर पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पैनल को पार्टी की संसदीय बोर्ड की 8 मार्च को प्रस्तावित बैठक में रखा जाएगा। 13 मार्च को भी संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। दोनों बैठकों में प्रत्याशियों के नामों पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बारे में अभी अंतिम रूप से कोई फैसला नहीं किया गया है, पर जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में ज्यादातर उन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी जहां बहुत विवाद या खींचतान जैसी स्थिति नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें