फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा साजिशन खत्म करना चाहती है दलितों-पिछड़ों का आरक्षण: अखिलेश यादव

Tue, 11 Feb 2020 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दलितों-पिछड़ों के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था को भाजपा साजिशन खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जनगणना में जाति के आंकड़े नहीं दिए। उसी रास्ते पर अब भाजपा चल रही है। अगर जातियों की गणना हो जाए तो आबादी के हिसाब से सबको अपना हक और सम्मान मिल सकेगा।

विज्ञापन


वे मैनपुरी से चलकर लखनऊ पहुंची समाजवादी विचार पदयात्रा में शामिल युवाओं के स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की दीवार खड़ी कराती है लेकिन सपा सामाजिक रिश्तों में खाई नहीं पैदा होने देगी।

प्रदेश में खेती चौपट हैं, किसान परेशान है, खेतों में उन्हें तार लगाकर अपनी फसल बचानी पड़ रही है। भाजपाई कहते हैं कि सूर्य नमस्कार से बेकारी दूर हो जाएगी। भाजपा के प्रिय काम झाड़ू सफाई, सांड और शौचालय हैं। बड़े कारखाने बिक रहे हैं। जिन संस्थानों पर गर्व था वह बंद हो रहे हैं। इंवेस्टर्स मीट में चार लाख करोड़ के एमओयू हुए थे। कहां, कितने उद्योग लगे और कहां युवाओं को रोजगार मिला। कहा, न गंगा साफ  हुई और ना ही गोमती।

विज्ञापन
Trending Videos

'बबीना बुंदेलखंड में बन सकता है टैंक निर्माण का कारखाना'

उन्होंने कहा कि बबीना बुंदेलखंड में टैंक निर्माण का कारखाना बन सकता है। राफेल बनाया जा सकता है। कानपुर, अलीगढ़ में भी सहूलियतें मिलें तो रक्षा सामग्री का उत्पादन बढ़ सकता है। सपा सरकार इस दिशा में काम करेगी।

एक्सप्रेस वे के किनारे तो मंडियों की व्यवस्था होनी थी। भाजपा ने वह काम भी नहीं किया। इस मौके पर पूर्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद तेज प्रताप यादव व मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

जनसमर्थन के लिए 297 किमी चले सपाई

अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी से चल कर सोमवार को लखनऊ पहुंची पदयात्रा ने कुल 297 किमी का सफर तय किया है। यह यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर 30 जनवरी 2020 को मैनपुरी से शुरू हुई थी।

यात्रा में 193 नौजवान और उनके तमाम साथी शामिल हुए। यह पदयात्री गांव-गांव किसानों और कारोबारियों से संपर्क करते हुए आए हैं। इस साहस के लिए वह बधाई के पात्र हैं।

इस यात्रा से समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने और 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए जनसमर्थन हासिल होगा। यात्रा के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रावल सिंह यादव ने बच्चों की ओर से गुल्लकों में एकत्र की गई राशि अखिलेश यादव को भेंट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें