फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: एसटी का दर्जा जनजातियों को साधने का भाजपा का दांव, छोटी जातियों की मांग पूरी करने की कोशिश

Thu, 15 Sep 2022 08:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ

सार

भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कम आबादी वाली जातियों की मांगों को पूरा करना चाहती है। प्रदेश सरकार ने भी 17 जातियों को एससी में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 17 प्रमुख जिलों में फैली गोंड आबादी के लिए आरक्षण के दायरे का विस्तार भाजपा और संघ परिवार की खास रणनीति का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव से पहले कम आबादी वाली जातियों की अहम मांगों को भाजपा पूरा करना चाहती है। इसके पीछे उसकी मंशा चुनाव में बेहतर नतीजे हासिल करना है।

विज्ञापन


बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को यूपी की 74 में से 61 जातियों के वोट मिले थे। मिशन-2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा कोई चूक नहीं करना चाहती है। चुनाव से पूर्व पार्टी राज्य की छोटी-छोटी पार्टियों और जातियों को साधना चाहती है।

ताजा फैसले से भाजपा ने गोंड बिरादरी को बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। अक्सर ही जनजातियों में धर्म परिवर्तन भी देखने में आया है। इसको लेकर संघ परिवार शुरू से सजग रहा है। आदिवासियों के बीच सेवा कार्यों के साथ ही सरकार बनने पर उन्हें सुविधाएं दिलाना भी उसकी रणनीति का सदैव से हिस्सा रहा है।
विज्ञापन


यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद इन जातियों की मांगों को प्राथमिकता पर रखा गया। इसी तरह से प्रदेश में भाजपा सरकार ने 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करवाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

प्रस्ताव इस तरह से तैयार कराया जा रहा है, ताकि केंद्र इस पर सहमत हो जाए और संसद से इसे पारित कराया जा सके। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ओबीसी में शामिल 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की सभी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें