फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चुनाव से डरी हुई है सपा, भाजपा जीतेगी 300 सीटें'

Sat, 03 Dec 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी चुनाव से डरी हुई है। वह सूबे में अपने दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से सीएम अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है।

दीक्षित ने कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो जाने, नौकरियां देने में भ्रष्टाचार और विकास कार्य अधूरे रह जाने से जनता में सपा के प्रति गुस्सा है। शासन का पूरा तंत्र फेल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सही कहा है कि लोकतंत्र में जनता अपना गुस्सा व्यक्त करती है। चुनाव में जनता अराजकता के विरुद्ध अपना गुस्सा प्रकट करने को तैयार है।

सपा को यह बात पता है, इसीलिए कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार है, लेकिन सपा व कांग्रेस मिलकर भी भाजपा को टक्कर नहीं दे सकतीं। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें