फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के फॉर्मूले पर टिकट बांटेगी भाजपा

Sun, 29 Dec 2013 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के उलटफेर का असर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं पर तो दिख ही रहा है।
विज्ञापन


अब यह बयार यूपी में भी असर छोड़ती नजर आ रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि आगामी चुनाव में भाजपा का मुद्दा राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास होगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीजेपी चुनाव के पहले या बाद में रालोद से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के लिए सूबे की सपा सरकार को जिम्मेदार बताया।

बाजपेयी ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा की लहर है। प्रदेश की 80 सीटों पर भाजपा ने लक्ष्य साधा है। हर सीट पर भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त प्रत्याशी खडे़ किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम को नहीं पता वो क्या कहते हैं
राहत शिविरों पर मुलायम सिंह यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को खुद पता नहीं है कि वो कब और क्या कह दें। उन्होंने कहा कि यदि कवाल की छेड़छाड़ की घटना में राजनीति नहीं होती तो जिले में दंगा नहीं होता।

इसके लिए सपा सरकार जिम्मेदार है। बाजपेयी ने यहां तक कहा कि राहत शिविरों में लोग धन के लालच के लिए रह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें