फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: निकाय चुनाव के लिए चुनावी मोड में आई भाजपा, तैयार होगा पूरा प्लान

Thu, 28 Sep 2017 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा बुधवार को अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा करेगी और आगे की रणनीति का खाका खींचेगी। इसके लिए चुनाव की तैयारियों से जुड़े सभी पदाधिकारियों को राजधानी बुलाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति और पार्टी के देश भर के सांसदों, विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों की बैठक के बाद शीर्ष नेतृत्व ने यूपी के प्रमुख नेताओं के साथ अलग से बातचीत की।

इसमें निकाय चुनाव की परीक्षा में पास होने की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगे कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। इसमें कहा गया कि चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर उसमें दिख रही कमियों को तुरंत दूर कर लें। सभी जगह बैठक कर स्थानीय समीकरणों पर फीडबैक लिया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह लोग बुलाए गए

- फोटो : self
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय समन्वयक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, जिला चुनाव प्रभारी, जिला समन्वयक, नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव प्रभारी बुलाए गए हैं। इससे पहले भाजपा ने सभी को अपने क्षेत्र में निकाय चुनाव के लिए फीडबैक जुटाने और समीकरणों के बारे में जानकारी हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। उनसे टिकट के दावेदारों पूरा ब्योरा रखने को भी कहा गया है।

इन मुद्दों पर भी चर्चा
बैठक में दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर चल रहे अभियानों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान में हुए काम की  समीक्षा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें