फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा ने मीट निर्यातकों से लिया 250 करोड़ चंदा'

Sun, 20 Dec 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर दोहरा आचरण अपनाने का आरोप लगाया है। सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2013-14 में मीट निर्यातक कंपनियों से 250 करोड़ रुपये चंदा लिया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर कांड में शामिल एक भाजपा नेता भी एक निर्यातक कंपनी से जुड़े थे। इससे उसकी गोभक्ति की पोल खुल गई है।

चौधरी ने कहा, भाजपा ने पिछले दिनों अफ वाहें फैलाकर प्रदेश में अशांति और अराजकता फैलाने का काम किया। उसकी अफवाहों का शिकार दादरी में एक मुस्लिम परिवार हुआ। कई जगह और भी हालात बिगाड़ने की नाकाम कोशिशें र्हुइं।
विज्ञापन


बिहार चुनाव में भी ‘बीफ’ को मुद्दा  बनाकर सांप्रदायिक जहर फैलाने की साजिश हुई थी।

उन्होंने कहा, इसमें दो राय नही है कि भाजपा और आरएसएस गोवंश के प्रति दिखावटी प्रेम जताते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी सरकार ने गोवंश की रक्षा की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें