फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने 35 लाख लोगों तक पहुंचाए मास्क

Tue, 28 Apr 2020 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए भाजपा ने वियर फेस मास्क स्टे सेफ अभियान के तहत 35 लाख से ज्यादा लोगों को फेस मास्क वितरित किए हैं। अभियान में जहां भाजपा महिला मोर्चा की हजारों महिला कार्यकर्ता दिनरात मास्क बनाने में जुटी हैं वहीं पार्टी के अन्य मोर्चे, प्रकोष्ठ और प्रकल्प के कार्यकर्ताओं ने भी मास्क और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से घर मे ही रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में भी भलाई की सप्लाई जारी है। पार्टी के कार्यकर्ता लॉकडाउन की बंदिशों के बीच भी लोगों से सेवा कार्यों के जरिए जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों पर ही फेस मास्क बना कर गरीबों जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहे हैं । पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान में विशेष रूप से पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने घरों पर मास्क बनाकर लोगों मे वितरित कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब तक लगभग 23 लाख होम मेड मास्क लोगों मे वितरित किये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन नियमों का पालन करते हुए सेवा कार्यों में जुटे

उन्होंने बताया कि 23 लाख मास्क महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बनाए हैं वहीं करीब 12 लाख मास्क कार्यकर्ताओं ने खरीदकर वितरित किए हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता जिला, मंडल व बूथ स्तर पर लगातार लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सेवा कार्यों में जुटे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि मंडल स्तर तक की कार्यकर्ता बहनें नियमित घर में मास्क सिल कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से आस पड़ोस की बस्तियों में रोजाना वितरित भी कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें