ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखे गए 71 लोगों की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आ गई। इसके बाद इन्हें यूनिवर्सिटी की बस से घर भेज दिया गया।
विवि के गेस्ट हाउस व स्टूडेंट्स फैसिलिटी सेंटर को प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर बनाया था। कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा ने बताया कि सोमवार को 71 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुलिस स्क्वॉयड के साथ घर भेज दिया गया।
ये सभी कैंट, चौक व कसाईबड़ा निवासी हैं। इनसे शपथ पत्र भी भरवाया गया है कि ये 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे।