उन्होंने बताया कि 23 लाख मास्क महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बनाए हैं वहीं करीब 12 लाख मास्क कार्यकर्ताओं ने खरीदकर वितरित किए हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता जिला, मंडल व बूथ स्तर पर लगातार लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सेवा कार्यों में जुटे हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि मंडल स्तर तक की कार्यकर्ता बहनें नियमित घर में मास्क सिल कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से आस पड़ोस की बस्तियों में रोजाना वितरित भी कर रही हैं।