फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हिंदुओं को हमेशा ही अपमानित व उत्पीड़ित किया : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

Sun, 12 Jan 2020 12:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से हिंदुओं को अपमानित व उत्पीड़ित करती आई है। इसलिए सीएए को मुस्लिमों के खिलाफ बताकर वोट बैंक की राजनीति करना उसका नया काम नहीं है। यह वही पार्टी है, जिसके नेता जवाहर लाल नेहरू को खुद को हिंदू कहलाने पर आपत्ति थी। ऐसे में इस पार्टी के नेताओं को पाकिस्तान से उत्पीड़ित होकर आए हिंदुओं, बौद्धों, सिखों और जैनियों की चिंता क्यों होने लगी। इसलिए युवाओं को सीएए के विरोध में अभियान चलाने वालों का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव शनिवार को यहां विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित ‘युवा प्रतिनिधि संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, नेहरू ही नहीं इंदिरा गांधी हों या सोनिया गांधी अथवा राहुल या प्रियंका, सभी ने मौका मिलते ही हिंदुओं को सताने का काम किया। सोनिया ने तो भगवान श्रीराम व रामसेतु को काल्पनिक बताया।

इंदिरा गांधी ने वर्ष 1966 में गोवध रोकने के लिए स्वामी करपात्री जी के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर गोलियां चलवाकर हजारों साधुओं की हत्या करा दी थी। राजीव गांधी के समय कांग्रेस के कई नेताओं की अगुवाई में हजारों सिखों का कत्लेआम किया गया।
विज्ञापन


अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुसूचित जाति के लोगों, वंचितों व शोषितों के सिर पर छत मुहैया करा रहे हैं। तो राहुल गांधी उन्हें चोर कहते हैं। कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद संजय सेठ के अलावा पार्टी नेता राकेश त्रिपाठी, अरविंद पांडेय ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

युवा साकार नहीं होने देंगे विरोधियों का सपना

स्वतंत्र देव ने आरोप लगाया कि सोनिया, राहुल, प्रियंका और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में एक तबके को गुमराह किया है। यह कानून देश में किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने का है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विवेकानंद ने कहा था, उन्हें गर्व है कि वह ऐसे धर्म से हैं, जिसने दुनिया को सहनशीलता व सार्वभौमिकता का पाठ पढ़ाया। वे गरीबों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते थे। प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर देश के गरीबों की चिंता कर रहे हैं।

स्वतंत्र देव ने कहा, विपक्ष हिंदू संस्कृति को नीचा दिखाने पर तुला है। उम्मीद है कि देश की युवा शक्ति उनका यह सपना साकार नहीं होने देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें