एससी-एसटी एक्ट की बहाली और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के कानून से अगड़ों और पिछड़ों में नाराजगी पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान बनाने वालों में 70 प्रतिशत अगड़े और पिछड़े ही थे।
उन्होंने ही समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े और उपेक्षित लोगों को बराबरी का दर्जा देने को दलितों के लिए विशेष प्रावधान किए। आरक्षण का अधिकार दिलाया। रही बात एक्ट की, तो भाजपा पहले ही कह चुकी है कि किसी का अकारण उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।