फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या ‘जीजा’ से जमीन वापस दिलाएंगे राहुल: भाजपा

Wed, 13 May 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सपा हो या कांग्रेस, दोनों पार्टियों के नेता किसानों की समस्या पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का कोई मंत्री, विधायक या नेता और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी किसी किसान के खेत पर तक नहीं गए, लेकिन बातें बड़ी-बड़ी कर रहे हैं।

मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक में किसानों से सहमति लेने का प्रावधान न होने का झूठा प्रचार करके लोगों को बरगला रहे हैं। प्रदेश सरकार को केंद्र ने करोड़ों रुपये दे दिए, पर कहते हैं कि केंद्र किसानों के लिए मदद नहीं दे रहा।

सपा के लोग वास्तव में किसान हितैषी हैं तो उन्हें प्रदेश सरकार से किसानों का कर्ज, ब्याज व बिजली बिल माफ करवाना चाहिए। अगली फसल के लिए मुफ्त बीज दिलाना चाहिए। डॉ. वाजपेयी बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी अगर किसानों के सच्चे हितैषी हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि क्या वे यूपीए सरकार द्वारा ‘जीजा’ (रॉबर्ट बाड्रा) को दी गई जमीन किसानों को वापस दिलाएंगे। यह जमीन किसानों की सहमति के बगैर ही ली गई थी।

यूपीए ने कैसे लोगों से जमीन ली ये भी बताएंगे

डॉ. वाजपेयी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं और दावा किया कि एनडीए सरकार ने किसानों के लिए जितना किया है, उसकी तुलना में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने कुछ भी नहीं किया था।

मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भी कामयाब रही है। पार्टी के कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान के दौरान इनके बारे में लोगों को बताएंगे। साथ ही किसानों को लेकर सपा और कांग्रेस के पाखंड की भी पोल खोलेंगे।

बताया जाएगा कि यूपीए सरकार में किस तरह जनता के धन की लूट की गई। स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) के नाम पर जबरन किसानों से जमीनें ली गई।

‘धरतीपुत्र’ की पार्टी का कोई नेता खेतों पर नहीं दिखा: वाजपेयी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह पर भी हमला बोला। कहा कि ‘धरतीपुत्र’ की पार्टी खुद को किसानों की बताती है, पर पार्टी का कोई नेता, सरकार का कोई मंत्री या विधायक किसानों के खेत तक नहीं गया।
विज्ञापन

चक्रव्यूह में फंसे अखिलेश

इस सवाल पर कि चुनावी महाभारत में भाजपा का कृष्ण कौन होगा? वाजपेयी बोले, ओम माथुर। पर जब उनसे पूछा गया कि रथ पर कौन सवार होगा, तो उनका जवाब था कि जब जैसी जरूरत होगी तब वैसा व्यक्ति सामने आ जाएगा।

राहुल को नहीं अमेठी के किसानों की सुध
वाजपेयी ने कहा, किसान जब तबाह हो रहे थे तो राहुल गायब थे। दिल्ली में प्रकट हुए तो भी आज तक उन्हें अमेठी के भी किसानों की सुध लेने की याद नहीं आई।

उन्होंने कहा कि चुनाव में सबसे बुरा हश्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ही होगा क्योंकि वे चाचा आजम, शिवपाल, रामगोपाल और पिता मुलायम के चक्रव्यूह में फंस गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें