भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बूथ चलो अभियान शनिवार से प्रारंभ हो गया। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, सरकार के मंत्रियों से लेकर क्षेत्र, जिला, मंडल, वार्ड तथा बूथ स्तर के नेताओं ने बूथ पर जाकर सदस्यता की शुरुआत की।
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता कराने के साथ ही उपस्थित लोगों को पार्टी की रीति-नीति की जानकारी दी।
भाजपा के सदस्यता प्रमुख जेपीएस राठौर और सह प्रमुख गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, व कैंट में सदस्यता अभियान शुरू किया।
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक हापुड़ में, सुधीर हलवासिया लखनऊ मध्य में नीलिमा कटियार कल्याणपुर (कानपुर) में, संतोष सिंह लखनऊ पूर्वी में, प्रकाश पाल किदवई नगर (कानपुर) विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित रहे।