फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का बूथ चलो अभियान शुरू पदाधिकारियों, मंत्रियों ने बनाए सदस्य

Sun, 21 Jul 2019 01:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बूथ चलो अभियान शनिवार से प्रारंभ हो गया। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, सरकार के मंत्रियों से लेकर क्षेत्र, जिला, मंडल, वार्ड तथा बूथ स्तर के नेताओं ने बूथ पर जाकर सदस्यता की शुरुआत की।

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता कराने के साथ ही उपस्थित लोगों को पार्टी की रीति-नीति की जानकारी दी।

भाजपा के सदस्यता प्रमुख जेपीएस राठौर और सह प्रमुख गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, व कैंट में सदस्यता अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक हापुड़ में, सुधीर हलवासिया लखनऊ मध्य में नीलिमा कटियार कल्याणपुर (कानपुर) में, संतोष सिंह लखनऊ पूर्वी में, प्रकाश पाल किदवई नगर (कानपुर) विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें