फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भाजपा लेकर आई ‘कमल मेहंदी’

Sun, 22 Dec 2013 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को पार्टी की ओर आकर्षित करने के लिए ‘कमल मेहंदी’ नाम से अनोखी योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इसके जरिए पार्टी अगले लोकसभा चुनावों में बड़ी संख्या में महिलाओं को अपनी ओर खींचने का प्रयास करेगी।

कमल मेहंदी योजना में पार्टी का महिला काडर घर-घर जाकर महिलाओं को समाजवादी पार्टी की कमियों के बारे में बताएंगी।

इन महिलाओं की दोनों हथेलियों पर मेहंदी से कमल का फूल बना होगा जो पार्टी का चिह्नï भी है।

इस योजना को उत्तर प्रदेश भाजपा महिला सैल की प्रमुख कमलावती सिंह के नेतृत्व में चलाया जाएगा।

इस बारे में भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी का महिला काडर शहरों और गांवों दोनों जगह घरों में जाकर महिलाओं को बताएगा कि प्रदेश सरकार की नीतियों में कहां कमी है और कहां वह गलतियां कर रही है।
विज्ञापन


यही नहीं सामाजिक बुराइयों के बारे में भी उन्हें बताया जाएगा। पार्टी का मानना है कि भाजपा का संदेश समाज केएक बड़े तबके यानी महिलाओं तक पहुंचाने में महिला काडर ज्यादा प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


इससे उसे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भाजपा की तरफ लाने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें