फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को दीजिए स्लोगन, जीतिए ईनाम

Sat, 09 Nov 2013 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी एक अलग और अनूठे ढंग से पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही है। इसमें आपका भी फायदा हो सकता है।
विज्ञापन


भाजपा दूर संचार उपभोक्ता द्वारा आयोजित एक मीटिंग मे प्रदेश संयोजक आनंद मोहन भटनागर ने कहा है कि भाजपा के पक्ष में सुंदर स्लोगन और नारे भेजकर लोग ईनाम जीत सकते हैं।
विज्ञापन


भटनागर ने बताया कि प्रथम विजेता को 500 रुपए का दूसरे विजेता को 300 रुपए और तीसरे विजेता को 200 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

इतना ही नहीं, उनके स्लोगन को लोकसभा चुनाव के प्रचार में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

स्लोगन एसएमएस द्वारा 09889407312 पर या प्रदेश संयोजक दूर संचार प्रकोष्ठ के नाम से 7 विधानसभा मार्ग पर सीधे डाक से भेज सकते हैं।

आप इस आर्ड डी पर भी manandbhatnagar@gmail.com अपना स्लोगन भेज सकते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी सर्वश्रेष्ठ स्लोगन या नारे भेजने वाले को प्रकोष्ठ की तरफ से पुरस्कार राशि देंगे। स्लोगन भेजने की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2014 तय की गई है।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें