फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेनी बयान देने की बीमारी से ग्रस्त'

Mon, 21 Oct 2013 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कानपुर की रैली में भीड़ न जुटने के सपा प्रवक्ता के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने सपा को चुनौती दी है कि यदि उसे अपने राजनीतिक समर्थन का इतना ही गुमान है तो उसी मैदान पर उतनी ही बड़ी रैली करके दिखाए।

डा. मिश्र ने कहा कि कानपुर की ऐतिहासिक रैली के बाद सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग बौखला गए हैं।

पढ़ें- कांग्रेस-बसपा तालमेल पर फिलहाल विराम

कानपुर में उमड़ा जनसमूह इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस की विदाई का रास्ता तय हो गया है। उन्होंने कहा, सपा मुखिया व उनके सभी नेता मिलकर भी प्रदेश के बाहर हजार लोगों की भीड़ नहीं जुटा सकते।
विज्ञापन


यह पार्टी अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। मुजफ्फ रनगर दंगों में निर्दोष लोगों के खून से इस सरकार के हाथ सने हुए हैं। अब इस सरकार की असफलता की खीझ सपा नेताओं के बयान में झलक रही है।

पढ़ें- 'माया के सीएम बनने के खिलाफ थे कांशीराम'

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भी गुजरात जैसा विकास चाहती है। सपा, बसपा और कांग्रेस से मुक्ति का रास्ता प्रदेश की जनता को मोदी के रूप में मिल गया है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, उन्हें उनकी ही पार्टी में कोई नहीं पूछ रहा, वह प्रतिक्रिया देने की बीमारी से ग्रस्त हैं।

राजनीति की और खबरें आपको यहां मिलेंगी...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें