फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी: इलाहाबाद से अभिलाषा गुप्ता समेत 14 महापौर प्रत्याशियों के नाम तय

Mon, 06 Nov 2017 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अभिलाषा गुप्ता - फोटो : self
विज्ञापन
बीजेपी ने सोमवार को इलाहाबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए प्रत्याशी के रूप में अभिलाषा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता इलाहाबाद में अभी तक महापौर थीं। दोनों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का दामन थामा था।
विज्ञापन


अभिलाषा गुप्ता के नाम की घोषणा होने के साथ बीजेपी ने 14 महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल, वाराणसी से मृदुला जायसवाल, मथुरा से डॉ. मुकेश आर्य बंधु, झांसी से रामतीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, गाजियाबाद से आशा शर्मा और सहारनपुर से संजीव वालिया को महापौर का उम्मीदवार बनाया है। फिरोजाबाद और बरेली नगर निगम के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना अभी बाकी है।

इलाहाबाद को लेकर कई दिनों से मशक्कत चल रही थी। नेताओं की खींचतान के चलते प्रत्याशी का नाम तय नहीं हो पा रहा था।  आखिरकार उच्च नेतृत्व ने हस्तक्षेप कर अभिलाषा गुप्ता का नाम तय कर दिया। इस प्रकार भाजपा के अब तक घोषित प्रत्याशियों में 7 वैश्य बिरादरी के हो गए हैं। इस प्रकार समझा जा सकता है कि जीएसटी को लेकर व्यापारियों में फैली नाराजगी को दूर करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें