फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर जवाब देने को भाजपा का महासंपर्क अभियान कल, लखनऊ की जिम्मेदारी राजनाथ सिंह पर

Sat, 04 Jan 2020 04:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विपक्षी दलों के बढ़ते विरोध का जवाब देने के लिए रविवार को महासंपर्क अभियान की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राजधानी लखनऊ में, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बरेली, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आगरा में विपक्ष के दुष्प्रचार की पोल खोलेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री व पार्टी नेता भी अलग-अलग स्थानों पर सीएए का सच लेकर जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री सुबह 11:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह नागरिकता संशोधन कानून के जनजागरण अभियान के अंतर्गत संपर्क हेतु जाएंगे। इसके बाद दिलकुशा स्थित अपने आवास जाएंगे। दोपह 3:25 बजे वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे और वहां पर डिफेंस एक्सपो 2020 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उसके बाद शाम 6:30 बजे सीएम आवास से एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह चल रहा अभियान

25 जनवरी तक चलने वाले जनजागरण अभियान के तहत पार्टी नेता और मंत्री जगह-जगह बता रहे हैं कि सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न से त्रस्त होकर भारत आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, ईसाई और पारसी समाज के लोगों को देश की नागरिकता देने के लिए लाया गया है। पार्टी ने पहले ही अल्पसंख्यक मोर्चा को मुसलमानों के बीच यह भ्रम दूर करने की जिम्मेदारी सौंप दी है कि इससे देश के किसी मुस्लिम नागरिक की नागरिकता जाने वाली है।

इसी तरह अनुसूचित जाति मोर्चा के नेताओं को समाज के लोगों को यह बताने का दायित्व दिया गया है कि उत्पीड़न से परेशान होकर अपनी और बेटियों की इज्जत बचाने के लिए भागकर भारत आए लोगों में ज्यादातर अनुसूचित जाति के ही लोग हैं। बावजूद इसके विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है। इसीलिए 5 जनवरी को महासंपर्क अभियान की घोषणा की गई है।

कौन कहां पर
अभियान के प्रभारी गोविंद शुक्ल व सह प्रभारी संतोष सिंह के अनुसार प्रदेश महामंत्री (संगठन ) सुनील बंसल गौतमबुद्ध नगर, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक अयोध्या, सुरेश राणा अलीगढ़, सुरेश खन्ना कानपुर, डॉ. महेंद्र सिंह मथुरा, लक्ष्मीनारायण चौधरी बदायूं, दारा सिंह चौहान बाराबंकी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मेरठ, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह महराजगंज, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वाराणसी, मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और प्रहलाद पटेल झांसी में रहेंगे। प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान, रामपुर, मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच, जय प्रताप सिंह सुलतानपुर, स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर रायबरेली और सुधीर हलवासिया अंबेडकरनगर में विपक्ष को घेरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें