फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मिशन मोदी’ के अगले 100 दिन होंगे अहम

Wed, 19 Feb 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के सह प्रभारी सुनील बंसल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अगले सौ दिन पूरी तरह भाजपा को देने व ‘मिशन मोदी’ में जुटने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस चुनाव से देश की राजनीति की दिशा तय होनी है। इसलिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सब कुछ भूलकर भाजपा को केंद्र की सत्ता में लाने के लिए जुट जाएं।

बंसल मंगलवार को यहां रवींद्रालय में युवा मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ अभियान भी शुरू किया गया।

साथ ही लखनऊ में 2 मार्च को होने वाली मोदी की विजय शंखनाद महारैली को सफल बनाने के लिए जरूरी तैयारियों पर चर्चा की गई।

तय हुआ कि प्रत्येक जिले में युवा मोर्चा की तरफ से तीन प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी जो मोदी की रैली में भीड़ जुटाने से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए स्कूल-कॉलेजों में भी अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ संघर्ष में संकोच न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें