फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पलटवार, सपा की नीतियों के कारण पार्टी छोड़कर भाग रहे एमएलसी

Sun, 06 Aug 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि सपा की गलत नीतियों के कारण एमएलसी पार्टी छोड़ रहे हैं। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपनी समीक्षा करते हुए पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के आरोपों पर सफाई देनी चाहिए।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश की पार्टी के लोग उनकी कार्यशैली, नीतियों और परिवारवाद से दुखी हैं। सपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलता। ऐसे में अखिलेश अपनी कमियां छिपाने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों के चलते न सिर्फ  सपा बल्कि कांग्रेस और बसपा में भी भगदड़ मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपरा‌धियों की गोली का जवाब गोली से दे रही पुलिस

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध पर तेजी से नियंत्रण हो रहा है। चार महीने के दौरान ही खूंखार अपराधियों की गोली का जवाब पुलिस भी अब गोली से देने लगी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अपराधियों की घेराबंदी कर जहां चार खूंखार अपराधियों को मार गिराया है, वहीं आधा दर्जन बदमाश घायल हुए हैं।

वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जन सुनवाई केंद्र के प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने बताया कि 6 व 7 अगस्त को भाजपा मुख्यालय पर होने वाली जन सुनवाई स्थगित रहेगी। 8 अगस्त से जन सेवा केंद्र पूर्व निर्धारित समय के अनुसार चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें