फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनता के बीच जल्द ही खुल गई भाजपा की कलई'

Mon, 09 Mar 2015 12:29 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि झूठे वादों पर भाजपा ने केंद्र में सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन जनता के बीच उसकी कलई भी जल्दी ही खुल गई।
विज्ञापन


दिल्ली में मतदाताओं ने भाजपा नेतृत्व को करारी चोट देते हुए उसे हाशिये पर पहुंचा दिया। इसके बावजूद भाजपा की सत्ता लोलुपता कम नहीं हो रही है।

यूपी में सत्ता हथियाने के लिए वह अभी से व्याकुल है जबकि विधानसभा चुनाव 2017 में होने हैं।

चौधरी ने कहा, अभी पिछले साल के आखिर में ही मिर्जापुर में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी। दो महीने बीतते ही चित्रकूट में मिशन यूपी पर भगवा चिंतन शुरू हो गया।
विज्ञापन


यहां भी बस एक ही राग सुनाई दिया। किसी भी तरह सत्ता पर काबिज हो जाना है। भाजपा के लिए राजनीति जनसेवा की नहीं, सिर्फ  स्वार्थ साधन की सीढ़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें