फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की तुष्टिकरण नीति का नया कार्ड है भगवान विष्णु के भव्य मंदिर निर्माण का वादा: भाजपा

Thu, 23 Aug 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इटावा में अंकोरवाट की तर्ज पर भगवान विष्णु का भव्य मंदिर बनवाए जाने के बयान को भाजपा ने तुष्टिकरण का नया कार्ड करार दिया है। भाजपा के मीडिया संपर्क प्रमुख राकेश त्रिपाठी का कहना है कि ये समाजवादी पार्टी का चुनाव को लेकर डर है जो बोल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं। सपा जब सत्ता में थी तो कारसेवकों पर गोलियां चलाने को अपनी उपलब्धि बताती रही है और अब जब चुनाव आ रहे हैं तो वो मंदिर बनवाने की बात कर रहे हैं। ये उनकी तुष्टिकरण की नीति का नया कार्ड है। जो काम नहीं आने वाला है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि अगर वह सत्ता में आए तो उत्तर प्रदेश में भगवान विष्णु का एक नगर विकसित किया जाएगा और इसमें अंकोरवाट की तरह भगवान विष्णु का एक भव्य मंदिर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, यूपी में बढ़ते अपराधों को रोकने में सरकार की नाकामी पर राजेश त्रिपाठी ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तबसे पुलिस तत्परता से काम कर रही है। एफआईआर दर्ज हो रही है और गिरफ्तारियां कर मामले का खुलासा किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर कानून कार्रवाई कर रहा है। जबकि पिछली सरकारों में अपराधियों को संरक्षण मिलता रहा है। जिससे अपराध रजिस्टर ही नहीं हुआ करते थे। अब हर अपराध रजिस्टर किया जा रहा है और गिरफ्तारियां हो रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें