फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में भाजपा की रैलियां आज से, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Sat, 18 Jan 2020 04:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएए के समर्थन में रैली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन अधिनियिम (सीएए) के समर्थन में भाजपा की क्षेत्रीय रैलियां शनिवार 18 जनवरी को वाराणसी से शुरू हो रही हैं। इस रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


शनिवार 19 जनवरी को गोरखपुर में हो रही रैली को मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। अवध क्षेत्र की रैली 21 जनवरी को रामकथा पार्क सेक्टर जे रेलनगर बंगला बाजार लखनऊ में होगी।

जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

राजनाथ 22 को मेरठ में

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर जनजागरण अभियान के प्रभारी गोविंद शुक्ल ने बताया कि कानपुर क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को कामर्शियल ग्राउंड मैदान कानपुर में होगी। रैली को केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पश्चिम क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को मेरठ में माधोकुंज शताब्दीनगर मेरठ में होगी। रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री डॉ.  दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

ब्रज ब्रज क्षेत्र की रैली 23 जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान आगरा में होगी। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें