फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालों पर सपा की चुप्पी पर भाजपा का तगड़ा हमला!

Tue, 03 Mar 2015 01:16 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने बसपा शासनकाल में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) के कामों में घोटालों पर सपा सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि राज्य में सत्ता संभालने वाली सपा-बसपा ने सिर्फ जन-धन की लूट की है।

दोनों दलों ने सत्ता में आने पर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के दावे तो खूब किए, लेकिन सरकार बनने पर एक-दूसरे को बचाने का ही काम किया।

पार्टी ने अखिलेश यादव सरकार पर चुनाव से पहले किए वादों को भूलने का आरोप भी लगाया है।

भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा, तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विधानसभा चुनावों में किए गए उस वादे की याद नहीं आई जिसमें सत्ता में आने पर बसपा राज के घोटालों की जांच के लिए आयोग बनाने की बात कही गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें