फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, तैयारी पूरी

Wed, 27 Apr 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व वरिष्ठ नेता ओम माथुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों की बुधवार को यहां हुई बैठक में इन उपचुनाव के लिए प्रमुख नेताओं को बतौर प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया गया। बैठक की अध्यक्षता केशव प्रसाद मौर्य ने की।

फैसले के अनुसार, जंगीपुर (गाजीपुर) सीट के लिए समीर सिंह, परशुराम कुशवाहा, दयाशंकर यादव (अमेठी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिलारी (मुरादाबाद) सीट की जिम्मेदारी अश्वनी त्यागी, देवेन्द्र सिंह और गोपाल अंजान को सौंपी गई है।

ये नेता अपने-अपने क्षेत्रों में उपचुनाव के दौरान सारी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें