फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से निपटी भाजपा अब संगठन बनाने में जुटी, 13 को दिल्ली में अमित शाह के साथ बैठक

Sun, 09 Jun 2019 02:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से निपटी भाजपा ने अब नए सिरे से संगठनात्मक ढांचा तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में 13 जून को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


इस बीच, केंद्र में मंत्री बनने के बाद शनिवार को लखनऊ आए प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन ने विचार-विमर्श कर सदस्यता अभियान का खाका खींचा।

भाजपा के संविधान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। महामंत्री संगठन को छोड़कर अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी कार्यकाल पूरा हो जाता है। महामंत्री संगठन का पद पूर्णकालिक होता है। इसलिए इस पद का फैसला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष करते हैं।

यही नहीं, हर छह साल बाद नए सिरे से सदस्यता करानी होती है। जो मौजूदा सदस्य हैं उन्हें भी नए सिरे से सदस्यता लेनी पड़ती है। पार्टी का सदस्यता अभियान 2014 में हुआ था। इस लिहाज से ये सदस्यता अगले साल खत्म हो जाएगी। इससे पहले नई सदस्यता शुरू करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच-पांच नामों का मांगा पैनल

दिल्ली में 13 जून को होने वाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को पांच नामों का पैनल देना है। इन्हीं में से किसी एक को सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया जाएगा और वह जिलों के सदस्यता प्रमुख तय करेगा।

अवध क्षेत्र की बैठक में जिलों से मांगे नाम
अवध क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भी नई सदस्यता पर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी एस. राठौर ने पदाधिकारियों से अब संगठनात्मक कामों में जुटने का आह्वान किया गया और सभी से नवीन सदस्यता के लिए तैयारी शुरू करने को कहा गया।

बैठक में आजीवन सहयोग निधि की भी समीक्षा की गई और इस निधि के ड्राफ्ट बनवाकर भेजने को कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें