फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eight years of Modi government: मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए 'रिपोर्ट टु नेशन' अभियान चलाएगी भाजपा

Sat, 14 May 2022 03:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी ‘आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ कार्यक्रम चलाएगी। इसके जरिए मोदी सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियां जनता को बताई जाएंगी। शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों की वर्चुअल बैठक में कार्यक्रम के संचालन की योजना बनाई गई।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चलाए जाएंगे। ‘रिपोर्ट टू नेशन’ कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए योजना भी बनाई गई है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों की बूथ स्तर पर रूपरेखा तैयार की है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रभातफेरी भी निकालेंगे। अभियान के तहत पार्टी विकास तीर्थ बाईक रैली निकालने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें