प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि 28-29 मई को रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। 30 मई को सभी सेक्टरों में सेवा कार्य किए जाएंगे। एक से तीन जून तक जिला स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर की जा रही हिंसा पर वर्चुअल चर्चा करेंगे।
रक्तदान शिविर के लिए प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, 30 मई को होने वाले सेवा कार्यों के लिए गोविंद नारायण शुक्ला और पश्चिम बंगाल की हिंसा पर वर्चुअल बैठक के लिए अमरपाल मौर्य को प्रभारी नियुक्त किया गया है।