फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: उत्तर ही नहीं अब दक्षिण में भी राम का सहारा, राम के सहारे मोदी-योगी की हैट्रिक लगाने की तैयारी में भाजपा

Mon, 22 Jan 2024 10:28 AM IST
ishwar ashish सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के सहारे तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। भाजपा की योजना रामलला के सहारे यूपी विधानसभा 2027 को भी साधने की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण भारत के मंदिरों में पूजा-अर्चना और अनुष्ठान का पारायण सोमवार को अयोध्या में होगा। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के जरिये भाजपा दक्षिणी राज्यों में अपनी पैठ बढ़ा सकती है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भाजपा देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी।

विज्ञापन


रामलला के सहारे न केवल लोकसभा चुनाव 2024, बल्कि विधानसभा चुनाव 2027 तक साधने की योजना है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की योजना है। वहीं राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद 2027 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हैट्रिक लगाने की रणनीति है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में बनी भगवान श्रीराम की रेत की सबसे बड़ी आकृति, सीएम योगी ने अवलोकन कर ली सेल्फी, तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी: ऐतिहासिक अवसर के लिए राम मंदिर तैयार, यहां देखें - अभी की तस्वीरें


इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 दिवसीय यम-नियम पालन का अनुष्ठान कर रहे हैं। साथ ही मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रामलला के जरिये ही दक्षिण भारत को मथने में जुटे हैं। मोदी ने राम के जरिये दक्षिण को साधने के लिए उन सभी स्थानों को चुना हैं, जहां भगवान राम वनवास के दौरान या लंका विजय से लौटने के दौरान गए थे। मोदी प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले रामेश्वरम पहुंचे।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के यम नियम के दौरान दक्षिण भारत के मंदिरों में पूजा अर्चना कर दक्षिण में भी राम लहर बहाने का प्रयास किया है। संघ सूत्रों के मुताबिक राममंदिर निर्माण के मुद्दे को जनता के बीच भी लगातार सक्रिय रखा जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण 2026 तक पूरा होगा।

मंदिर परिसर में अस्पताल, भोजनशाला, विश्रामगृह सहित अन्य भवनों का निर्माण भी आगामी दो वर्ष से तीन वर्ष में पूरा हो जाएगा। मंदिर का निर्माण पूरा होने के दौरान भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जैसे भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी राम मंदिर के निर्माण को ही राष्ट्रवाद का बड़ा मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन


25 से यूपी में चुनावी रैलियों का आगाज
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से उत्तर से दक्षिण तक पीएम मोदी और भाजपा के पक्ष में बने माहौल के दौरान ही पीएम मोदी 25 जनवरी को यूपी के बुलंदशहर से चुनावी रैलियों की शुरुआत करेंगे। रामलहर के दौरान ही लोकसभा चुनाव की अधिकृत घोषणा से पहले मोदी उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक चुनावी दौरे का एक दौरा पूरा कर लेंगे।

लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे को साकार करने के लिए आरएसएस, भाजपा और सभी अनुषांगिक संगठन जहां राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी को मत एवं समर्थन मांगेंगे, वहीं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने के लिए विपक्षी दलों को कटघरे में भी खड़ा करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें