फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के घर में सियासी चौसर सजाने में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को सौंपा गया लक्ष्य

Sat, 03 Nov 2018 06:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी वाजपेयी के घर में चुनावी बाजी जीतने के लिए चौसर सजाने में जुट गई है। लोकसभा चुनाव संचालन समिति की शुक्रवार को यहां हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर पिछले चुनाव से अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य सौंपा गया। इसके लिए बूथों पर काम, लाभार्थियों और जनता से लगातार संपर्क व संवाद की रणनीति समझाई गई।  

विज्ञापन


बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की रणनीति है कि मतदान तक चुनाव प्रबंधन से जुड़े सारे काम कर लिए जाएं।

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि परिस्थितियां हमारे पक्ष में हैं। पर, मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की रणनीति अभी से बना लेनी होगी।  

इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी

लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान, बूथ समिति गठन एवं सत्यापन तथा सदस्यता अभियान का ब्योरा लिया। लखनऊ महानगर प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने 10 से 15 नवंबर तक बूथ समितियों का अभिनंदन, 17 नवंबर को बाइक रैली, 1 से 15 दिसंबर तक पदयात्रा और 26 जनवरी को कमल ज्योति अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अभियानों की जानकारी दी।  
विज्ञापन

दस हजार कार्यकर्ताओं की बाइक रैली 17 को

शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को लखनऊ में 1861 बूथों से बाइक सवार कार्यकर्ता लोगों से संपर्क और संवाद करते हुए निकलेंगे। सभी लोग झूलेलाल पार्क में एकत्र होंगे और वहां से 10 हजार कार्यकर्ताओं की रैली 1090 चौराहे तक जाएगी। बैठक में प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, आशुतोष टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डॉ. नीरज बोरा भी शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें