फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसदो को सौंपा जाएगा जमीनी मजबूती का एजेंडा, गृहमंत्री अमित शाह भी करेंगे संवाद

Sat, 21 Sep 2019 06:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक के बाद एक अभियान में जुटाए रखने वाली भाजपा ने अब सांसदों को भी एक महीने जमीनी मजबूती का एजेंडा सौंपने की तैयारी की है। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को शनिवार को भाजपा मुख्यालय बुलाया है।

विज्ञापन


इसमें एजेंडा का खाका समझाते हुए सांसदों को गांधीजी की 150वीं जयंती पर 2 अक्तूबर से देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 30 अक्तूबर तक अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किमी. पदयात्रा कर लोगों से संपर्क व संवाद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्हें सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी देने और जनता की अपेक्षाएं और उम्मीदें समझने का दायित्व भी सौंपा जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह योजना के अनुसार, सांसदों के नेतृत्व में निकलने वाली पदयात्रा में उस क्षेत्र के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। पदयात्रा के दौरान लोगों को जहां जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 (ए) की समाप्ति से होने वाले लाभ समझाएंगे, वहीं तीन तलाक जैसे फैसलों के बारे में भी लोगों को बताएंगे।
विज्ञापन


जिन लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा सांसद नहीं हैं, वहां राज्यसभा सदस्य या प्रदेश की तरफ से तय नेता पदयात्रा का नेतृत्व करेगा। पदयात्रा के बाद 31 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में ‘रन फॉर यूनिटी’  होगी। इसके जरिये भाजपा नेता और कार्यकर्ता देश की एकता व अखंडता के लिए मोदी सरकार के फैसलों की लोगों को जानकारी देंगे।

Trending Videos

समझाएंगे सामाजिक जिम्मेदारी

जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी नहीं है, बल्कि लोगों को यह संदेश देने की तैयारी है कि भाजपा सांसद सिर्फ सियासत नहीं करते हैं। वे सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाना जानते हैं।

यही वजह है कि पदयात्रा पर जाने वाले सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता जैसे मुद्दों पर लोगों में चेतना जाग्रत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

शाह भी करेंगे संवाद

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में मौजूद सांसदों को अभियान की जानकारी देंगे। साथ ही उन्हें इसका पूरा खाका समझाएंगे।

भाजपा मुख्यालय में अपराह्न 3 बजे होने वाली इस बैठक को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल संबोधित करेंगे। साथ ही सभी प्रदेश महामंत्री भी बैठक में शामिल रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें