फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन समाज पर बढ़ रहा है अत्याचार, पूरे देश में करेंगे आंदोलन: भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले

Tue, 15 May 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रदर्शन में सावित्री बाई फुले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

काफी समय से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखा रहीं बहराइच की भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले ने मंगलवार को धरना देकर बहुजन समाज के अधिकार के लिए आंदोलन की घोषणा कर दी। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के साथ अन्याय हो रहा है, संविधान खतरे में है और बहुजन समाज की आवाज उठाने पर हमें बागी कहा जा रहा है। यह सब न बोलने के लिए हम पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने संविधान की रक्षा पर चर्चा के लिए लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

विज्ञापन


नमो बुद्धाय जनसेवा समिति के बैनर तले मंगलवार को बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला वह जल्द ही लोकसभा में उठाएंगी। पूरे देश में दलितों की हत्या हो रही है। देश में संविधान को खत्म करने की बातें की जा रही हैं।

संविधान में संशोधन करते हुए कहा जा रहा है कि संविधान को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। देश का संविधान खतरे में है। जिसकी सुरक्षा के लिए ही इस आंदोलन की शुरूआत हुई है। अब बहुजन समाज चुप नहीं बैठेगा। अपने अधिकारों के लिए वह सड़कों पर उतरने को तैयार हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बहुजन समाज का उत्पीड़न रोकने और संविधान की रक्षा पर चर्चा के लिए जल्द लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। सांसद ने विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर उसे गरीबों में बांटने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद की अगुवाई में देश भर में होगा विज्ञापन

प्रदर्शन में सावित्री बाई फुले। - फोटो : amar ujala
नमो बुद्धाय समिति के प्रदेश अध्यक्ष अक्षयबर नाथ कनौजिया ने कहा कि देश के बहुजन समाज को उनके अधिकार नहीं मिले तो सांसद की अगुवाई में देश भर में आंदोलन होगा। इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप यादव को सौंपा गया।

देश-प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा
सांसद ने बिना किसी को निशाने पर लिए कहा कि संविधान बचाने और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए वह जान दे देंगी। लेकिन किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेंगी। फुले ने राष्ट्रपति को संबोधित जो ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। उसकी पहली ही लाइन में लिखा है कि देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर बहुजन समाज को निशाना बनाया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें