फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बोलीं- सांसद रहूं या न रहूं पर आरक्षण से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं

Mon, 02 Apr 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने आरक्षण के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। ‘नमो बुद्धाय जन सेवा समिति’ के तत्वावधान में रविवार को राजधानी के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित रैली में सावित्री बाई फुले ने कहा 'मैं सांसद रहूं या न रहूं, लेकिन आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं होने दूंगी। यह मुझे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।' 

विज्ञापन


आरक्षण को बाबा साहब और संविधान की देन बताते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रतिनिधित्व का मामला है। इसे भीख कहना संविधान का अपमान है। बताते चलें कि सावित्री बाई फुले बहराइच से सांसद हैं। वह पहले भी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरक्षण को लेकर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा सरकार और संगठन के खिलाफ नहीं है। उनका मुद्दा सिर्फ आरक्षण है। केंद्र सरकार की नीतियों के चलते पिछड़ा और दलित समाज खतरे में है। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण का मुद्दा भी उठाया
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सावित्री बाई फुले केंद्र सरकार या संगठन में महत्व चाहती हैं। काफी इंतजार के बाद भी ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने आरक्षण को मुद्दा उठाकर अप्रत्यक्ष तरीके से सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें