फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: 'सबूत दें या फिर माफी मांगें राहुल गांधी...', भाजपा सांसद जगदंबिका पाल बोले- भ्रम फैलाना बंद करें

सार

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव आयोग पर जो आरोप लगा रहे हैं, उसके लिए सबूत दें या फिर माफी मांगें। देश में भ्रम ना फैलाएं। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग पर विपक्ष के लगातार हमलावर रहने पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लगातार कह रहा है कि राहुल गांधी या विपक्षी नेता 'SIR' को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी नेता देश से झूठ बोल रहे हैं। जिस तरह से वे मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, उसके लिए उन्हें या तो सबूत देना चाहिए या माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन


सांसद ने आगे कहा कि चुनाव आयोग लगातार उनसे हलफनामा मांग रहा है। लेकिन, आप सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किसी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। वे उस संवैधानिक संस्था को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग की वजह से ही आज अखिलेश यादव सांसद बने हैं। 

'देश को शर्मिंदा न करें राहुल गांधी...'

उसी चुनाव आयोग की वजह से ही आज हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में राहुल गांधी की सरकार है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर उनके पास SIR के मुद्दे पर देश में फैलाए जा रहे भ्रम का कोई सबूत है, तो वे उसे या तो भारतीय संसद में अध्यक्ष के सामने पेश करें, या फिर उस चुनाव आयोग को दें, जिस पर वे आरोप लगा रहे हैं। वरना वे देश को शर्मिंदा न करें। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें