फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत: भाजपा सांसद बृजभूषण ने बेटे के बचाव में दिया बयान, बोले -जिम्मेदारी मेरा बेटा नहीं ड्राइवर लेगा

Fri, 31 May 2024 12:18 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बेटे करण भूषण सिंह के काफिले से हुए हादसे पर कहा कि मामले की जिम्मेदारी मेरा बेटा नहीं ड्राइवर लेगा। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई थी व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र व भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले की एसयूवी (फॉर्च्यूनर) से कुचलकर गोंडा में दो युवकों की मौत हो गई व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर भाजपा सांसद ने बयान देते हुए कहा कि मामले की जिम्मेदारी मेरा बेटा नहीं ड्राइवर लेगा।

विज्ञापन


बृजभूषण ने कहा कि जो भी हुआ वह बहुत दुखद हुआ... ऐसा नहीं होना चाहिए था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बुधवार को भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले की तेज रफ्तार एसयूवी ने दो बाइक सवार चचेरे भाई रेहान खान और शहजाद खान को रौंद दिया। टक्कर लगने से उछली बाइक महिला पर जा गिरी। घायल महिला सीता देवी (60) की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें