फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसानों का घर कुर्क होता है, पूंजीपतियों को मिलता है कर्ज'

Sat, 05 Sep 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 48 फीसदी किसान सरकारी मदद से महरूम रहते हैं। मामूली कर्जदार किसान का घर कुर्क कर दिया जाता है, जबकि बड़े कर्ज लेने वाले पूंजीपति को और कर्ज का तोहफा मिलता है। उस धन को पूंजीपति विदेशों में निवेश कर देते हैं।
विज्ञापन


बहराइच के किसानों को जब भी तकलीफ होगी, उनके बीच खड़ा मिलूंगा। ये बातें भाजपा सांसद व वरुण गांधी ने शुक्रवार को बहराइच आगमन पर कहीं।

उन्होंने नानपारा और सदर तहसील क्षेत्र में सात स्थानों पर पंचायत कर यूपी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कटान पीड़ित और फसल नुकसान से प्रभावित 70 किसानों को राहत चेक भी दिए।

भाजपा सांसद वरुण गांधी शुक्रवार सुबह लखीमपुर से बहराइच पहुंचे। विकासखंड मिहींपुरवा के गायघाट में भाजपा नेता अक्षयवरलाल कनौजिया ने उनका स्वागत किया। यहां 10 मिनट लोगों को संबोधित कर वरुण गांधी कटान प्रभावित नेवादा गांव पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन

किसानों की आत्महत्या के लिए यूपी सरकार जिम्मेदार

कटान का जायजा लेकर किसानों के साथ पंचायत की फिर रामपुर धोबियाहार में स्थित रुद्रसेन चौधरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पंचायत को संबोधित किया। वरुण ने कहा कि प्रदेश में किसानों की दुर्दशा है। वह बैंकों के चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन कर्ज नहीं मिलता।

नौजवान और किसानों की सुधि प्रदेश सरकार को नहीं है, जिसके चलते प्रदेश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

दोपहर में वरुण गांधी नानपारा के हमीरवासिया सदन पहुंचे। यहां सभा में उन्होंने छह किसानों को चेक दिए। मटेरा, रिसियामोड़, चिलवरिया और खुटेहना चौराहे पर भी वरुण का स्वागत हुआ। यहां भी उन्होंने किसानों को संबोधित किया।

सीएम बनाने की उठी मांग
नानपारा और सदर तहसील क्षेत्र में आयोजित वरुण गांधी की सभाओं में काफी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। इसमें कई युवा ऐसी टी-शर्ट और टोपी पहनकर पहुंचे, जिसमें सीएम 2017 वरुण गांधी लिखा था। इस दौरान हमारा सीएम कैसा हो, वरुण गांधी जैसा हो के नारे भी लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें