फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने सेंगर का किया बचाव, बोले- ये युवती पहले भी लगा चुकी है झूठे आरोप

Thu, 12 Apr 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी विधायक का बचाव करते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह और आरोप लगाने वाली युवती का नार्को टेस्ट होना चाहिए। इससे सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कुलदीप सेंगर दोषी पाए जाते हैं तो बेशक उन पर कार्रवाई हो। इसके बाद पीड़िता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने सुना है कि कुछ साल पहले भी इस लड़की ने एक युवक कि खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराया था। युवक को छह महीने जेल में बिताने पड़े थे।
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन

पीड़िता के चाचा बोले- देखते हैं विधायक की गिरफ्तारी होती भी है कि नहीं

आरोपी विधायक कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने पर पीड़िता के चाचा ने कहा है कि हम खुश हैं कि आखिरकार विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यही काम अगर पहले किया गया होता तो मेरे भाई (पीड़िता के पिता) आज जिंदा होते। उन्होंने कहा कि केस तो दर्ज हुआ लेकिन अब देखना ये है कि आरोपी विधायक को गिरफ्तार भी किया जाता है कि नहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें