फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के निघासन से भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन

Sun, 30 Sep 2018 05:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा विधायक पटेल रामकुमार वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और लखीमपुर खीरी के निघासन से भाजपा विधायक राम कुमार वर्मा का रविवार को सुबह राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वर्मा काफी दिनों से अस्वस्थ्य थे। वर्मा 1991 में पहली बार विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन


कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह सरकार में वह मंत्री रहे थे। सहकारिता मंत्री के तौर पर वह काफी चर्चित रहे। भाजपा में भी काफी अहम पदों पर उन्होंने काम किया। कुर्मी नेता के साथ पिछड़ा वर्ग में उन्हें भाजपा का चेहरा माना जाता था। वर्मा आरएसएस में भी कई पदों पर रहे।

वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने विधायक वर्मा के निधन को भाजपा के लिए गहरी क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


इनके अलावा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा सहित कई मंत्रियों और नेताओं ने लक्ष्मणपुरी जुगौली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें