फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा और ट्रॉमा कर्मचारी की बाइकों में भिड़ंत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Sun, 30 Sep 2018 12:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटना से गुस्साए लोग थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विवेक तिवारी की हत्या को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि लखनऊ पुलिस की लापरवाही क़ो लेकर फिर हंगामा हो गया। शनिवार देर रात एक दरोगा और ट्रॉमा सेंटर 2 के कर्मचारी की बाइक आमने-सामने भिड़ गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीजीआई थाने में तैनात भोला सिंह (58) शनिवार रात 9 बजे के करीब थाने जा रहे थे। थाने से कुछ पहले ही अचानक ट्रॉमा सेंटर 2 का कर्मचारी रजत अपनी बाइक से सामने आ गया। बाइकों की भिड़ंत में दरोगा और रजत को चोट आई। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया गया। उधर, घटना से गुस्साए ट्रॉमा के कर्मचारियों ने थाने के सामने हंगामा किया। लोगों ने दरोगा के नशे में धुत होने का आरोप लगाया।

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि रजत उल्टी दिशा में बाइक से आ रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। वहीं, दरोगा के नशे में होने की बात भी गलत निकली। पूरा मामला सामने आने के बाद लोग शांत हुए और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें