दिल्ली में 29 सितंबर को आयोजित होने वाले वैश्य महासम्मेलन की तैयारियों के लिए शुक्रवार को फैजाबाद पहुंचे हरदोई के भाजपा विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि राममंदिर अयोध्या में ही बनेगा। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। मंदिर अयोध्या में नहीं तो फिर कहां बनेगा?
वे पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद की पार्टी है। एक ही परिवार की पार्टी है। यहां परिवारवाद चरम सीमा पर है। जो परिवार कहता था वह पार्टी में अध्यादेश मान लिया जाता है। सपा में कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने की इजाजत नहीं है।
यही वजह है कि शिवपाल यादव जैसे नेता ने पार्टी से नाता तोड़ लिया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज एक माहौल बनाने का काम करता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेगा।