दर असल सीबीआई पूरी जांच में फूंक फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने के नाते पूरे देश की इस पर निगाह है। सीबीआई की टीम बलात्कार के मामले के साथ साथ पीड़िता के पिता की पिटाई और उसकी मौत के मामले में भी विधायक की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
विधायक का भाई अतुल सेंगर।
- फोटो : amar ujala
पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में रिमांड पर लाया गया विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर व उसके चार अन्य साथियों को उन्नाव ले जाया गया। उन्नाव जाने से पहले पुलिस वैन जैसे ही सीबीआई के दफ्तर से बाहर निकली मीडिया कर्मी गाड़ी की ओर लपके। वैन की जालियों से बाहर देखते हुए उसने सिर्फ इतना कहा कि मेरा विधायक भाई निर्दोष है। वह कुछ और कह पाता इससे पहले गाड़ी आगे बढ़ गई।
पीड़िता से बलात्कार मामले में विधायक की मददगार शशि सिंह की रिमांड बृहस्पतिवार को पूरी हो रही है। न्यायालय ने उसे चार दिन की रिमांड पर सीबीआई के सुपुर्द किया था। रिमांड पूरी होने के बाद से उसे 19 अप्रैल को महिला कारागार में पेश करने का निर्देश दिया था। सूत्रों की मानें तो सीबीआई शशि की कस्टडी रिमांड बढ़ाने केलिए न्यायालय में आवेदन कर सकती है। वहीं हत्या के मामले और मारपीट के मामले में जांच के लिए सीबीआई की एक टीम उन्नाव में डटी हुई है।