फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक बृजभूषण को मिली फोन पर जान-माल की धमकी, दी तहरीर

Sat, 15 Jul 2017 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीजेपी विधायक बृज भूषण
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद विवादित बयान देने वाले भाजपा विधायक ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि 7.14 मिनट पर मेरे फोन पर किसी का फोन आया और उसने मुझे दो दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया क‌ि एसएसपी को तहरीर दी है, ज‌िस पर एफआईआर दर्ज हो गई है।

बता दें क‌ि बीते दिनों बृजभूषण ने बीते दिनों विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था। राजपूत ने अयोध्या में राम मंदिर न बनने देने पर हज यात्रा पर रोक लगाने की धमकी दी थी। उनके इस बयान को व्यक्तिगत बताते हुए पार्टी ने भी पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना है यह विधायक का निजी बयान है। भाजपा सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें