रायबरेली के सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें लखनऊ के लारी कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया।
उन्हें हृदय संबंधी समस्या है जिसका काफी समय से इलाज चल रहा है।
विधायक को बृहस्पतिवार रात दिक्कत हुई थी जिस पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए थे जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।