फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में करोड़पति हुई भाजपा, चुनाव से पहले बड़ी सफलता!

Sun, 25 Jan 2015 10:12 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सदस्यता के मामले में प्रदेश में करोड़पति हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि रविवार तक भाजपा ने एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं।
विज्ञापन


मार्च के अंत तक डेढ़ करोड़ सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर अभी तक सदस्यता नहीं हुई है, वहां एक हजार विस्तारक भेजकर अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में डॉ. वाजपेयी ने कहा, लोकसभा चुनाव में प्रदेश भर में भाजपा को 3.43 करोड़ वोट मिले थे। 71 सीटें भाजपा और दो सहयोगी दल ने जीती थीं। वोटों में करोड़पति तो भाजपा तभी हो गई थी लेकिन सदस्यता में अब हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में 13 नवंबर से प्रारंभ हुए सदस्यता अभियान ने एक करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1.40 लाख बूथ हैं। इनमें से एक लाख बूथों पर सदस्यता हो गई है। डेढ़ करोड़ के लक्ष्य की पूर्ति के लिए 8,9,10 एवं 11 फरवरी को तृतीय चरण का अभियान चलाया जाएगा। 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हर बूथ पर अधिकतम सदस्यता कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

15 से 28 फरवरी के बीच चलेगा खास अभियान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 15 से 28 फरवरी के बीच पूरे प्रदेश से भाजपा के एक हजार विस्तारक सदस्यता के लिए निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा, एक-दो दिन में यह समीक्षा कर ली जाएगी कि किन जिलों में सदस्यता का कितना लक्ष्य पूरा हुआ है। पिछड़े जिलों में सभी प्रमुख नेताओं के कार्यक्रम लगाकर सदस्यता को तेज किया जाएगा।

सिंधिया की पुण्यतिथि पर बने अधिकतम सदस्य
भाजपा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि रविवार को राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि को महिला मोर्चा ने अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप मे मनाया। प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे 31 मार्च से पहले पूरा कर लिया जाएगा। सदस्यता अभियान के लिए पार्टी संगठन के लिहाज से 90 जिलों में 270 कार्यकर्ता जिला स्तर पर, 2400 मंडलों में 7200 कार्यकर्ता मंडल स्तर पर और 1.20 लाख बूथों पर इतने ही कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगे हैं।

प्रदेश के आठ क्षेत्रों में बैठक कर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सदस्यता अभियान के दो चरणों और मोर्चा-प्रकोष्ठों के कैंप व व्यक्तिगत सदस्यता की समीक्षा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें