फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिले भाजपा के 14 मेयर, अमेठी के नगर पंचायत अध्यक्ष को मिली खास तवज्जो

Tue, 05 Dec 2017 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नवनिर्वाचित मेयरों, सीएम योगी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद भाजपा के 14 मेयर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस मौके पर पीएम मोदी ने सभी से निजी तौर पर मिलकर उन्हें कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद थे। मेयरों के साथ अमेठी की नगर पंचायत अध्‍यक्ष चंद्रमा देवी और जायस नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को भी खास तौर पर बुलाया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि मेयरों के जरिये भाजपा कांग्रेस पर गुजरात चुनाव में दबाव बनाने की कोशिश में है। अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष को प्रचार के लिए गुजरात भी भेजा जा सकता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अमेठी नगर पंचायत के चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। पर अब भाजपा इसे अमेठी में कांग्रेस की हार के तौर पर प्रचारित कर रही है और इसे कांग्रेस के अपने ही गढ़ में सिमटने के रूप में पेश कर रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी केंद्र की योजनाओं के सा‌थ जोड़कर शहरों का विकास करें। जिससे प्रत्येक नागरिक को विकास का लाभ मिल सके।
  Had a wonderful interaction with the newly elected Mayors of UP belonging to the BJP. Congratulated them and wished them the very best as they begin their responsibilities towards contributing to UP’s and India’s development journey. @BJP4UP pic.twitter.com/pl6RbrNCK1 — Narendra Modi (@narendramodi) December 5, 2017
विज्ञापन



पीएम मोदी ने लखनऊ की पहली महिला मेयर संयुक्ता भाटिया को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि लखनऊ का विकास अटल जी के नेतृत्व में हुआ है और अब मेरे साथी राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। संयुक्ता भाटिया ने बताया कि उनका फोकस शहर के ऑल राउंड ग्रोथ पर है।
  Met Sanyukta Bhatia Ji, who won the Mayor polls in Lucknow. This city has been nurtured by our beloved Atal Ji and is currently represented by my valued colleague @rajnathsingh Ji. Sanyukta Ji told me that her focus is Lucknow’s all-round growth. pic.twitter.com/xeN35YMOyP — Narendra Modi (@narendramodi) December 5, 2017
विज्ञापन

  इन शहरों से ये चुने गए हैं भाजपा के मेयर
1. आगरा: नवीन जैन
2. कानपुर नगर: प्रमिला पांडेय
3. झांसी: रामतीर्थ सिंघल
4. वाराणसी: मृदुला जयसवाल
 5. इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता नंदी

6. गोरखपुर: सीताराम जायसवाल
7. लखनऊ: संयुक्ता भाटिया
8. मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य
9. फिरोजाबाद: नूतन राठौर

10 गाजियाबाद: आशा शर्मा
11. सहारनपुर: संजीव वालिया
12. बरेली: उमेश गौतम
13. मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल
14. अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें