फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री बोले ‘अब बेटे का नाम कोई अखिलेश नहीं रखना चाहता’

Sat, 15 Jul 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अ‌‌ख‌िलेश यादव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान शुक्रवार को सत्तापक्ष के सदस्यों ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि सपा सरकार में पुलिस दलाली करती थी, अब जनता की सेवा कर रही है।
विज्ञापन


सपा शासन में जो भी काम हुए, उनमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ। अखिलेश सरकार में लगी हर ईंट के नीचे भ्रष्टाचार निकल रहा है। महाना ने कहा, सपा सदस्य हार के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।

योगी सरकार के 100 दिन के काम से सपा-बसपा बौखला गई हैं। नेता प्रतिपक्ष गाय को मां बताते हैं, वे अपने विधानमंडल दल में इसका प्रस्ताव पास कराकर दिखाएं। उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव का नाम लिए बिना कहा कि एक दल के मुखिया कहते हैं कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार मंत्री के खिलाफ जांच न कराकर कृपा की है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने सपा सरकार में सभी थानों को नई गाड़ियां दिए जाने का जिक्र किया था। इन गाड़ियों में बैठकर पुलिसकर्मी दलाली करते थे। अब वे जनता की मदद कर रहे हैं। पिछली सरकार कुछ जिलों में एक जाति तक सीमित थी।
 
विज्ञापन

यासर शाह को गेट पर रोकने का उठा मुद्दा

यूपी विधान सभा
बसपा के लालजी वर्मा ने कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य 20 साल तक जिस पार्टी की बदौलत नेता प्रतिपक्ष, मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों पर पहुंचे, उसकी आलोचना की उन्हें अब याद आ रही है।

ये अहसान फरामोशी कर सकते हैं, लेकिन मैं नहीं कर सकता। भाजपा के शीतल पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष के बजट भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि ओलंपिक में झूठ बोलने की प्रतियोगिता होती तो सपा पदक जीतती।

कहा, औरंगजेब ने शाहजहां को जेल भिजवाया था। पांडेय ने कहा कि अब कोई अपने बेटे का नाम अखिलेश नहीं रखना चाहता है। अखिलेश-शिवपाल के रिश्तों पर उन्होंने फिल्मी गीत की लाइनें दोहराईं, बुरे काम का बुरा नतीजा, क्यों भाई चाचा, हां भतीजा।

शीतल पांडेय के भाषण के दौरान सपा के सदस्य सदन में नहीं थे। पांडेय अपराध को लेकर बोल रहे थे तभी सपा के मनोज पारस सदन में आ गए। उन्होंने पांडेय को टोकते हुए बिजनौर में दरोगा की हत्या की याद दिलाई। इस पर पांडेय ने कहा, आपलोग खाली हो, दरोगा-सिपाही की हत्याएं तो होंगी ही।

सपा के राकेश प्रताप सिंह ने विधायक यासर शाह को चेकिंग के नाम पर विधानसभा के गेट नंबर 7 पर रोके जाने का मुद्दा उठाया। कहा कि विधायक की गाड़ी पर पास लगा हुआ था, इसके बावजूद उन्हें रोक दिया गया था।

वह परिचय पत्र भूल आए थे। बताने के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नहीं आने दिया। वह गेट से ही लौट गए। इस दौरान भाजपा का झंडा लगी कई गाड़ियों को बिना चेकिंग के प्रवेश दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें