फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा नेता के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, विधायक प्रतिनिधि पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 30 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नानकदीन भुर्जी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज के खदरा निवासी भाजपा नेता नानकदीन भुर्जी (55) की मौत के मामले में परिवार ने चुप्पी तोड़ी है। उनके बेटे उत्तम गुप्ता ने विधायक हंसूराम के प्रतिनिधि आरिफ पर हत्या का आरोप लगाया है। उत्तम ने हजरतगंज थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस को बुधवार को तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की पुष्टि हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मूलरूप से बाराबंकी के बेहटा निवासी नानकदीन की मंगलवार को विधायक निवास के सातवें तल से गिरकर माैत हो गई थी। वह भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक और हेमरेज बताया गया है। उनके शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई थीं।
विज्ञापन

उत्तम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता विधायक निवास गए थे। वहां उन्होंने आरिफ को कॉफी बनाने के लिए कहा। उत्तम का आरोप है कि आरिफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता को खींचकर सातवें तल से धक्का दे दिया। उन्होंने आरिफ के दोस्तों से पूछताछ और मामले की पड़ताल की मांग की है।
उत्तम ने कहा कि उनके पिता तनाव में नहीं थे, वे आत्महत्या नहीं कर सकते। उधर, आरिफ का कहना है कि वह कॉफी बनाने चले गए थे, उसी दौरान उन्हें शोर सुनाई दिया। जाकर देखा तो नानकदीन सातवें तल से नीचे गिरे हुए थे।
बैकुंठ धाम पर किया गया अंतिम संस्कार
बैकुंठ धाम पर नानकदीन का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा परिवार गमगीन दिखा। जैसे ही घर से नानकदीन का शव लेकर परिजन रवाना हुए उनकी पत्नी बेसुध हो गईं। किसी तरह परिजनों ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें